नई दिल्ली (30 अगस्त):चार साल पहले लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त भले ही रियो ओलिंपिक में कोई पदक नहीं जीत पाए हों, लेकिन अब एक बार फिर उनकी किस्मत चमकने वाली है। लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाले रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव डोपिंग के दोषी पाए गए हैं और उनका पदक छिनना तय है जिसके चलते योगेश्वर को रजत पदक मिलेगा। इसके साथ ही योगेश्वर कुश्ती में ओलिंपिक रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार के बाद दूसरे पहलवान बन जाएंगे। फ्लोरेसलिंग ने इस बात की पुष्टि कर दी कि कुदुखोव का रजत पदक छीन लिया गया है और योगेश्वर को रजत पदक मिलेगा।
↧
योगेश्वर दत्त को मिलेगा रजत पदक
↧