नई दिल्ली (6 सितंबर): दुनिया के सबसे उम्रदराज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर लिंडसे टकेट ब्लोमफोनटेन में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। टकेट ने 1947 से 1949 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ नौ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। अब दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका के ही आलराउंडर जानी वाटकिंस बन गए हैं जो 93 वर्ष के हैं।