Quantcast
Channel: Sports
Viewing all articles
Browse latest Browse all 162

246 किमी रेस करने वाले पहले भारतीय बने कीरेन

$
0
0


नई दिल्ली(3 अक्टूबर):कीरेन डिसूजा दुनिया की सबसे मुश्किल दौड़ को पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। कीरेन ने 1 अक्टूबर को ग्रीस में ऐथेंस से स्पार्टा तक की 246 किलोमीटर की रेस पूरी की। स्पर्टेथलोन रेस के 34 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब फिनिश लाइन पर भारतीय झंडा लहराया। नागपुर के रहने वाले 23 साल के कीरेन ने इस रेस को खत्म करने में 33 घंटे एक मिनट और 38 सेकंड्स का समय लिया।

- कीरेन, रेस को खत्म करने वाले 234 प्रतिभागियों के बीच 86वें स्थान पर रहे। दौड़ के दौरान कीरेन ने एक रेकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 18 घंटे 37 मिनट में 159.5 किलोमीटर की दूर पर स्थित 47वें चेक पॉइंट पर पहुंच कर यह रेकॉर्ड बनाया। पोलैंड के अंद्रे राजिकॉस्की इस रेस में पहले स्थान पर रहे। स्पर्टेथलोन में कुल 370 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 162

Trending Articles